भगवान महाकाल ने भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपा 

भगवान महाकाल ने भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपा 

उज्जैन  [ महामीडिया] कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी (बैकुंठ चतुर्दशी) रविवार रात महाकाल की सवारी को गोपाल मंदिर तक ले जाया गया। यहां एक-दूसरे को बिल्व पत्र की माला स्पर्श करवाकर पहनाई गई। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।मान्यता है कि भगवान शिव आज से सृष्टि का भार भगवान विष्णु को सौंपकर कैलाश पर्वत पर तपस्या करने चले जाएंगे। इस दौरान दोनों ही देवों को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग भी लगाया गया। इससे पहले देवशयनी एकादशी के बाद से 4 महीने तक भगवान शिव सृष्टि संभाल रहे थे।बाबा महाकाल की सवारी रात 11 बजे महाकाल मंदिर के सभा मंडप से चांदी की पालकी में रवाना हुई। मंदिर के मुख्य द्वार पर बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। महाकाल द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। दो घंटे के पुजन अभिषेक के बाद बाबा रात 1.30 बजे फिर वापस मंदिर लौटे।

सम्बंधित ख़बरें