आज से माघ महीना प्रारंभ, शुरू हुए शुभ कार्य

आज से माघ महीना प्रारंभ, शुरू हुए शुभ कार्य

भोपाल [  महा मीडिया] हिंदू पंचांग का 11 महीना माघ आज से प्रारंभ हो गया है। इस महीने को हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। माघ महीने में कई व्रत-त्योहार भी आते हैं। माघ मास में स्नान, दान, उपवास व तप का विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ के महीने में प्रारंभ किए गए कार्यों को फलदायी माना जाता है। आज के दिन के पुष्य नक्षत्र होने से भूमि, भवन व सोना-चांदी आदि की खरीदारी के लिए शुभ है।

सम्बंधित ख़बरें