शिव पूजा का महापर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को

शिव पूजा का महापर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को

भोपाल [महामीडिया] रविवार 15 फरवरी को शिव पूजा का महापर्व महाशिवरात्रि  है। इस पर्व पर भगवान शिव की पूजा खासतौर पर रात में करने की परंपरा है। महाशिवरात्रि को महारात्रि भी कहा जाता है क्योंकि इस तिथि पर रात में की जाने वाली पूजा अक्षय पुण्य देने वाली मानी जाती है।जब शिवलिंग प्रकट हुआ, तब भगवान शिव ने आकाशवाणी के माध्यम से कहा था कि जो भक्त फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात में जागकर शिवलिंग का पूजन करेगा, उसे विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसी कारण महाशिवरात्रि की रात जागरण करने और शिव पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस रात विधि-विधान से शिव पूजा करने वाले भक्तों को शिव कृपा प्राप्त होती है और उनके जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इस तिथि पर भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग में दर्शन-पूजन करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें