भगवान ओंकारेश्वर का फूल-मेवों से महाश्रृंगार, ममलेश्वर का 251 लीटर दूध से महाअभिषेक

भगवान ओंकारेश्वर का फूल-मेवों से महाश्रृंगार, ममलेश्वर का 251 लीटर दूध से महाअभिषेक

ओंकारेश्वर [ महामीडिया] श्रावण माह के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर महादेव के दर्शन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए। आज भगवान ओंकारेश्वर के मूल स्वरूप का महा श्रंगार श्रद्धालुओं का आकर्षण रहा। इसके अलावा भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर की सवारी दोपहर बाद नगर भ्रमण पर निकली। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर के पट प्रातः काल 4:30 बजे ही खोल दिए थे। देश भर से बड़ी संख्या में लोग तीर्थ नगरी पहुंचे रहे है। दोपहर 12:00 बजे तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन लाभ ले चुके थे। दोपहर 12:20 से 1:20 तक भगवान को मध्यकालीन भोग के समय मंदिर के पट बंद होने पर दर्शनार्थियों की कतार साधारण द्वार तक पहुच गई। श्रद्धालुओं की सुविधा और लोगों को जल्दी दर्शन करवाने के लिए दो कतारों में लोगो को भेज जा रहा है। इससे सुखदेव मुनि द्वार के समक्ष भारी भीड़ और धक्का-मुक्की का लोगों को समन करना पड़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें