भगवान महाकाल के मस्तक पर रजत चंद्र से श्रृंगार 

भगवान महाकाल के मस्तक पर रजत चंद्र से श्रृंगार 

उज्जैन [ महामीडिया]श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। ठंडे जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध, दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,अबीर ,चन्दन,सिंदूर और आभूषण से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और रजत चंद्र के साथ सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला,रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

सम्बंधित ख़बरें