नवीनतम
मार्गशीर्ष अमावस्या आज से
भोपाल [महामीडिया] आज 19 नवंबर और कल 20 नवंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या है इसे अगहन अमावस्या भी कहते हैं। इस बार तिथियों की घट-बढ़ की वजह से यह तिथि दो दिन है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा था कि मार्गशीर्ष मास उनका ही स्वरूप है। इस वजह से यह महीना श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए बहुत खास है। इस महीने में रोज श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है, भक्त मथुरा, वृंदावन, गोकुल गोवर्धन पर्वत, बरसाना की यात्रा करते हैं यमुना नदी में स्नान करते हैं। मार्गशीर्ष अमावस्या पर कृष्ण पूजा के साथ ही पितरों के लिए धूप-ध्यान भी करना चाहिए।