
मासिक दुर्गाष्टमी आज
भोपाल [ महामीडिया] हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। मासिक दुर्गा अष्टमी के पर्व पर मां दुर्गा की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा सभी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरा करती है। इस साल फाल्गुन मास में मासिक दुर्गा अष्टमी का पर्व 10 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन, शुक्ल अष्टमी प्रारम्भ - 02:56 सुबह, मार्च 10
फाल्गुन, शुक्ल अष्टमी समाप्त - 05:34 सुबह, मार्च 11