मैहर में  माता के दर्शन के लिए प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुँच रहे 

मैहर में  माता के दर्शन के लिए प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुँच रहे 

मैहर [ महामीडिया] आज शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है। लेकिन भक्त आज चतुर्थी के साथ पंचमी भी मना रहे हैं। नवरात्र का यह दिन मां कुष्मांडा को समर्पित होता है। भक्त मां के इस रूप से अपने सभी कष्टों को दूर करने का वर मांगते हैं। इसी रूप के दर्शन करने आज प्रातःकाल 3.30 बजे से ही मैहर धाम में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। त्रिकूट पर्वत विराजमान मैहर स्थित जगत जननी मां शारदा देवी का प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार किया गया और मां की आरती की गई।जगत जननी मां शारदा के दिव्य दर्शन एवं महाआरती में सम्मलित होने सुबह से ही लोग पहुंचने लगते हैं। लेकिन 1068 सीढियां चढ़ने की अपेक्षा अब लोग रोपवे से भी जल्द दर्शन कर लौट रहे हैं। रोपवे प्रबंधन के अनुसार इन दिनों सात से आठ हजार श्रद्धालु रोजाना रोपवे से मां के दर्शन करने जा रहे हैं।नवरात्र मेला मां शारदा देवी मंदिर दर्शन करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार मां शारदा देवी मंदिर दर्शन करने लगभग आज सुबह से अब तक से 50 हजार की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जबकि यह संख्या रात्रि तक दो लाख के करीब पहुंच जाएगी। भक्त प्रतिदिन माता के दरबार पर मत्था टेक रहे हैं जिन्हें प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंदिर दर्शन करने सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।
 

सम्बंधित ख़बरें