मैहर में मां के दिव्य दर्शन और महाआरती

मैहर में मां के दिव्य दर्शन और महाआरती

भोपाल  [ महामीडिया] मैहर में त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा देवी के मंदिर में नवरात्र का उत्साह चरम पर है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं और इसको देखते हुए यहां पर व्यापक व्यवस्था की गई है। नवरात्र के पांचवें दिन मां शारदा की महाआरती की गई और इस दौरान उनके दिव्य दर्शन पाकर यहां पहुंचे भक्त झूम उठे। मां के जयकारे लगाते हुए लोगों का सैलाब दिखाई दे रहा है। मंदिर के पट सुबह साढ़े चार बजे खोले गए। पुजारी ने माता के श्रृंगार किए। लोगों का मां शारदा पर अटूट विश्वास है। श्रध्दालुओं का विश्वास है कि मां उनकी मनोकामना पूरी करती हैं और उनके संकटों को भी हरती है।

सम्बंधित ख़बरें