नरसिंह जयंती आज
भोपाल [ महामीडिया] दैनिक पंचांग के अनुसार आज 30 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन है. आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और आज नरसिंह जयंती मनाई जा रही है हर साल वैशाख माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरसिंह जयंती मनाई जाती है। नरसिंह भगवान, प्रभु श्रीहरि के अवतार हैं, जिन्होंने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए अवतार लिया था। भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार में उनका आधा शरीर सिंह (शेर) का है और अर्ध नर (मनुष्य) का है, इसलिए उन्हें नरसिंह कहा जाता है।