कल से देवी पूजा का महापर्व नवरात्रि 

कल से देवी पूजा का महापर्व नवरात्रि 

भोपाल [ महमीडिया]  कल से रविवार से देवी पूजा का महापर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। ये पर्व 23 अक्टूबर तक रहेगा, 24 तारीख दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्रि में देवी दुर्गा के लिए व्रत किया जाता है, पूजा-पाठ और मंत्र जप किया जाता है।देवी का आवाह्न, पूजन और विसर्जन ये तीनों का सुबह करते हैं तो ज्यादा शुभ रहता है। जो लोग नवरात्रि में व्रत कर करते हैं, उन्हें तीन में कम से कम तीन बार पूजा जरूर करनी चाहिए। पूजा में विधिवत न कर सकें तो हार-फूल चढ़ाकर दीपक जलाएं और देवी मंत्रों का जप करें। नवरात्रि में देवी दुर्गा के साथ ही महाकाली, महालक्ष्मी और देवी सरस्वती की जरूर करें। इन चारों देवियों की पूजा करेंगे तो जीवन में साहस, निर्भयता, धन और ज्ञान बना रहेगा। ये चारों देवी शक्ति के ही अलग-अलग स्वरूप हैं और इनकी पूजा से अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है।
 

सम्बंधित ख़बरें