नवतपा 25 मई से प्रारंभ 

नवतपा 25 मई से प्रारंभ 

भोपाल [ महामीडिया] प्रतिवर्ष ग्रीष्म ऋतु में नौतपा प्रारंभ होता है। इस बार नवतपा वैशाख शुक्ल की चतुर्दशी यानी 25 मई 2021 से प्रारंभ हो रहा है। कहते हैं कि नौतपा में धरती पर गर्मी बढ़ जाती है। नौतपा क्या है और क्यों इसमें गर्मी बढ़ जाती है आओ जानते हैं इस संबंध में संक्षिप्त जानकारी।इस बार 25 मई 2021 से शुरू हो रहे नौतपा में 5 दिन ज्यादा दिक्कत से भरे रहेंगे, क्योंकि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही धरती का तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा। गुजरात तट पर आए ताऊ पे तूफान के कारण वातावरण में जो ठंडक बढ़ी थी अब वह उमस बढ़ा सकती है। रोहिणी नक्षत्र 25 मई को शुरू होगा और इस बार 8 जून तक रहेगा। हालांकि इस बार रोहिणी नक्षत्र लगने से पहले ही एक ओर जहां गर्मी बढ़ गई वहीं तूफान ने ठंडक की पैदा कर दी है। मौसम विज्ञानी मानते हैं कि तूफना का असर 22 मई तक रहेगा और इसके बाद फिर से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। 

सम्बंधित ख़बरें