नववर्ष का श्रृंगार भगवान महाकाल के दर्शन के साथ 

नववर्ष का श्रृंगार भगवान महाकाल के दर्शन के साथ 

भोपाल (महामीडिया) नववर्ष 2024 की शुरुआत पर आज पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह भस्मआरती में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। 2023 के आखिरी दिन करीब तीन लाख से अधिक भक्त महाकाल मंदिर पहुंचे थे। आज ये आंकड़ा इसके पास होने की संभावना है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चारधाम मंदिर के सामने से त्रिवेणी संग्रहालय के समीप शक्तिपथ तथा महाकाल महालोक के करीब ढाई किलो मीटर लंबे मार्ग पर चार कतार में बैरिकैडस लगाए हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत में रेड कारपेट के साथ भजन कीर्तन आदि का इंतजाम भी किया है। चारधाम मंदिर के समीप विशाल जूता स्टैंड, खोयापाया केंद्र पूछताछ काउंटर आदि की स्थापना भी की गई है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कतार में खड़ हुए दर्शनार्थियों को भगवान महाकाल के दर्शन हो सके इसके लिए बैरिकेडस में अनेक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर गर्भगृह का सीधा प्रसारण भी किया  जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें