भोपाल [महामीडिया] हिंदू नववर्ष का विशेष महत्व होता है। हिंदू नववर्ष को नव संवत्सर भी कहा जाता है और इसकी शुरुआत हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है। वर्ष 2026 में हिंदू नववर्ष 19 मार्च गुरुवार से शुरू होगा।
नववर्ष का पहला दिन बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में किए गए पूजा-पाठ और शुभ संकल्प पूरे साल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और समृद्धि लेकर आते हैं। इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। इसलिए इस दिन का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का संयोग रहेगा।