ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान

भोपाल [महामीडिया] इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा दो दिन यानी 10 और 11 जून को रहेगी। धर्म के नजरिए से ये पूर्णिमा विशेष महत्व रखती है।  इस साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट से लेकर 11 जून 2025 को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा यानी वट पूर्णिमा 11 जून 2025, वार बुधवार को मनाई जाएगी। लेकिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 10 जून 2025 को रखना शुभ रहेगा। पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है इसके साथ ही पूर्णिमा पर चंद्रदेव की भी उपासना की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें