पौष मास आज से शुरू 

पौष मास आज से शुरू 

भोपाल  [ महामीडिया] आज यानी 9 दिसंबर 2022 से पौष मास शुरू हो रहा है और 07 जनवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। हिन्दी कैलंडर के अनुसार पौष मास 10वां महीना है। यह दिसंबर और जनवरी के महीने ग्रेगोरियन कैलेंडर में हैं। प्रत्येक मास का अपना महत्व होता है, इस प्रकार पौष मास का भी अपना महत्व है। पौष मास में सूर्य की उपासना का महत्व बताया गया है। इस प्रकार प्रत्येक मास किसी न किसी देवता के लिए विशेष माना जाता है। हिन्दी महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित होते हैं। पौष मास की पूर्णिमा को चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में रहता है, इसलिए इस मास को पौष मास कहा जाता है। यह मास छोटा पितृ पक्ष के रूप में भी जाना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें