आज पौष पूर्णिमा पर्व 

आज पौष पूर्णिमा पर्व 

भोपाल [ महामीडिया] आज गुरुवार 25 जनवरी को पौष महीने का आखिरी दिन रहेगा । यानी इस दिन पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इसका बहुत ही महत्व है। साधु-संतों के लिए ये विशेष पर्व होता है। इस दिन कई संत तीर्थ और पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इनके साथ ही अन्य लोग भी नदियों में डूबकी लगाते हैं। ये पर्व मोक्ष की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। कई पुराणों में जिक्र किया गया है कि पौष महीने की पूर्णिमा मोक्ष दिलाती है। इसलिए मान्यता है कि इस दिन तीर्थ स्नान करने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं और मरने के बाद मोक्ष मिलता है। पौष माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 24 जनवरी 2024 को रात 09 बजकर 49 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इस तिथि का समापन आज आज 25जनवरी को रात्रि 11 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में पौष पूर्णिमा आज 25 जनवरी गुरुवार के दिन मनाई जा रही है  ।

सम्बंधित ख़बरें