मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं लोग

मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं लोग

सतना (महामीडिया) मैहर में मां शारदा देवी के मंदिर में नवरात्र पर लोगों का तांता लगा हुआ है। दूर-दूर से लोग मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। त्रिकूट पर्वत पर विराजमान विद्या और बुद्धि की देवी मां शारदा भवानी का आज नवरात्र पर्व के चौथे दिन महाआरती की गई और मां के दिव्य दर्शन पाकर लोग आनंद से भर उठे। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी की आरती की। 
मंदिर के पट सुबह साढ़े चार बजे खोले गए। पुजारी ने माता के श्रृंगार किए और फिर आरती की गई। बड़ी संख्या में लोग यहां मां शारदा से अपनी मन्नतों को लेकर पहुंचते हैं। मां शारदा के दर्शन के लिए प्रदेश के ही नहीं देश के कोने-कोने से लोग नवरात्र में पहुंचते हैं। इसके लिए रेलवे ने भी व्यवस्था की है और करीब 16 ट्रेनों को यहां पर विशेष रूप से दो मिनट का स्टापेज दिया जा रहा है। इससे दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
 

सम्बंधित ख़बरें