पुष्य नक्षत्र 7 नवंबर की सुबह 8:04 बजे से रविवार सुबह 8:44 बजे तक रहेगा  

पुष्य नक्षत्र 7 नवंबर की सुबह 8:04 बजे से रविवार सुबह 8:44 बजे तक रहेगा  

भोपाल [ महामीडिया] खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र को सबसे अच्छा माना जाता है। इस बार दीपावली और धनतेरस के पहले 7 नवंबर को यह पुष्य नक्षत्र शनि पुष्य के रूप में आ रहा है। जो 30 साल बाद अद्भुत संयोग में पड़ रहा है। यह दिन खरीदारी और नया काम शुरू करने के लिए अति शुभ माना गया है। गुरु, शुक्र और मंगल ग्रह के स्वग्रही होने से पुष्य नक्षत्र की महत्ता बढ़ गई है। 30 साल बाद बन रहे इस संयोग में सोना, चांदी, तांबा की खरीदी शुभ रहेगी। पुष्य नक्षत्र शनिवार की सुबह 8:04 बजे से रविवार सुबह 8:44 बजे तक रहेगा। इस नक्षत्र में षष्ठी एवं सप्तमी का योग भी बन रहा है। मान्यता है कि शनि पुष्य नक्षत्र में खरीदी हुई वस्तु का उपयोग काफी शुभ व फलदायी होता है, इसलिए बहुत से लोग शुभ कार्यों और खरीदारी के लिए इस शुभ नक्षत्र का इंतजार करते हैं।
 

सम्बंधित ख़बरें