
इस बार दीपावली पर चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग
भोपाल [ महामीडिया] दीपावली पर इस बार चतुष्ग्रही योग का शुभ संयोग रहेगा। यह शुभ संयोग सत्ताइस सालों बाद बन रहा है। पंचाग अनुसार चार नवंबर गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है इस दिन गौधूलि बेला में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। इस दिन एक साथ चार ग्रहों की युति बन रही है। दीपावली पर तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। यह संयोग सत्ताइस सालों बाद बन रहा है। चतुष्ग्रही योग बनने से दीपावली लोगों के लिए शुभ फलदायी रहेगी।