महाकाल मंदिर में एक हजार साल पुराने शिव मंदिर का पुनर्निमाण शुरू 

महाकाल मंदिर में एक हजार साल पुराने शिव मंदिर का पुनर्निमाण शुरू 

भोपाल [ महामीडिया] महाकाल मंदिर में भूगर्भ से प्राप्त हुए एक हजार साल पुराने शिव मंदिर का पुनर्निमाण शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग द्वारा पुराअवशेषों को व्यवस्थित कर स्ट्रक्चर के आसपास साफ सफाई कराई जा रही है। जल्द ही कुशल कारीगर भूमिज शैली में मंदिर का निर्माण करेंगे। मंदिर की ऊंचाई 37 फीट रहेगी। यह मंदिर पूर्व में भूमिज शैली में बना था। इसका नवनिर्माण भी इसी शैली में होगा। मंदिर निर्माण में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा। महाकाल मंदिर में नवनिर्माण के लिए की जा रही खोदाई के दौरान साल 2021 में जमीन से करीब 28 फीट नीचे एक शिव मंदिर प्राप्त हुआ था। एक हजार साल पुराने इस शिव मंदिर के आधार भाग के आसपास ही इसके भग्न अवशेष भी बिखरे हुए थे। साथ ही शिवलिंग, नंदी, भगवान गणेश, विष्णु तथा देवियों की मूर्तियां भी मिली थीं।

सम्बंधित ख़बरें