नवीनतम
धर्मः नागपंचमी पर बाबा महाकाल का हुआ भव्य श्रृंगार
उज्जैन (महामीडिया) महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को नंगपंचमी पर को प्रातः काल 2:30 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल ने नाग देवता का रूप धरा. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया.