आज सकट चौथ 

आज सकट चौथ 

भोपाल [ महामीडिया]  आज 10 जनवरी 2023, मंगलवार को सकट चौथ का व्रत है। यह व्रत माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। आज के दिन भगवान गणेश और चंद्रमा का पूजन किया जाता है। यह व्रत संतान की प्राप्ति और संतान की उम्र लंबी चाहने के लिए माताएं रखती हैं। सकट चौथ का व्रत इस बार बेहद शुभ संयोग में रखा जाएगा. इस दिन तीन प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है.
माघ कृष्ण सकट चतुर्थी तिथि शुरू - 10 जनवरी 2023, दोपहर 12. 09
माघ कृष्ण सकट चतुर्थी तिथि समाप्त - 11 जनवरी 2023, दोपहर 2.31
अभिजित मुहूर्त  - दोपहर 12:13 - दोपहर 12:55
गणेश जी की पूजा (शाम का मुहूर्त) - शाम 05:49 - शाम 06:16  
चांद निकलने का समय  - रात 8 बजकर 50 मिनट (10 जनवरी 2023)

सम्बंधित ख़बरें