शीतला अष्‍टमी पर्व आज

शीतला अष्‍टमी पर्व आज

भोपाल  [ महामीडिया ] आज चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि है। इस तिथि को शीतला अष्टमी के रूप में मनाने की परंपरा है। इस दिन महिलाएं ठंडे भोजन का मातारानी को भोग लगाती हैं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। मान्यता है कि चैत्र कृष्ण सप्तमी व अष्टमी पर शीतला माता की पूजा करने से अग्निकांड आदि घटनाएं नहीं होती। शीतला अष्‍टमी को बासौड़ा भी कहा जाता है। अष्टमी पर माता शीतला का पूजन व बासी भोजन का अर्पण किया जाता है। चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि 14 मार्च मंगलवार को शाम 08:22 बजे से शुरू होकर 15 मार्च बुधवार को शाम 06:45 तक रहेगी। उदया तिथि के हिसाब से बुधवार 15 मार्च को शीतलाष्टमी मनाई जाएगी। शीतला माता के पूजन का शुभकाल आज सुबह 06:31 से शाम 06:29 तक रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें