आज से श्रावण मास शुरू 

आज से श्रावण मास शुरू 

भोपाल [ महामीडिया] आज सावन का पहला दिन है। इस बार अधिक मास की वजह से सावन दो महीनों का है। 4 जुलाई से 31 अगस्त की सुबह तक सावन रहेगा और फिर भाद्रपद मास शुरू होगा। आज से 31 अगस्त तक 16 दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि, द्विपुष्कर जैसे शुभ योग रहेंगे। इन योगों में पूजा-पाठ के साथ खरीदारी भी की जा सकती है।2023 से पहले 2004 में भी सावन महीने में अधिक मास आया था। सावन के दूसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या है। सातवें सोमवार को नाग पंचमी और आखिरी सोमवार को प्रदोष व्रत रहेगा। इस साल रक्षा बंधन पर भद्रा की वजह से राखी बांधने के लिए दिन में कोई मुहूर्त नहीं होगा। रात में 9 बजे बाद रक्षाबंधन मनाया जा सकेगा।
 

सम्बंधित ख़बरें