श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज से शुरू

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज से शुरू

भोपाल ( महामीडिया) इस बार जन्माष्टमी का त्यौहार आज 6 सितंबर 2023 दिन बुधवार को मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि आज 6 सितंबर दिन बुधवार को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं अष्टमी तिथि की समाप्ति अगले दिन 7 सितंबर दिन गुरुवार की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर होगी । वैष्णव संप्रदाय से जुड़े लोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 7 सितंबर गुरुवार को मनाएंगे शेष सभी लोग आज 6 सितंबर को इस पर्व को मना रहे हैं। भोपाल सहित संपूर्ण प्रदेश एवं देश में इस पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी है, देर शाम एवं रात्रि कई स्थानों पर  सार्वजनिक उत्सव रखे जा रहे हैं। इस अवसर पर श्री कृष्ण मंदिरों में विशिष्ट उत्सव एवं पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उत्सव इस पर्व की अपनी एक विशेषता है जोकि भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। इस अवसर पर कई जगह मटकी फोड़ एवं दधीकांदो महोत्सव का आयोजन होगा। मध्य प्रदेश की जीवन शैली एवं संस्कृति में जन्माष्टमी पर्व रचा बसा है और लोक संस्कृति का एक अहम हिस्सा है।

सम्बंधित ख़बरें