शुक्र प्रदोष व्रत आज 

शुक्र प्रदोष व्रत आज 

भोपाल [ महामीडिया] हिंदू धर्म में सभी व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व होता है। इन्हीं में से एक व्रत है प्रदोष व्रत। प्रदोष व्रत भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। ह व्रत त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। हर माह में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। मान्यता है कि प्रदोष व्रत पर विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत आज यानी 7 अक्टूबर को है। प्रदोष व्रत में प्रदोष काल में पूजा का विशेष महत्व होता है। शुक्रवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें