स्नान महापर्व माघी पूर्णिमा कल 

स्नान महापर्व माघी पूर्णिमा कल 

नईदिल्ली [ महामीडिया] कल 5 फरवरी, रविवार को माघी पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन पूर्णिमा के व्रत के साथ-साथ माघ स्नान भी पूर्ण होंगे। इसके साथ ही ललिता देवी जयंती का महोत्सव भी मनाया जाएगा। माघ मास 7 जनवरी से शुरू हुआ था। इस महीने प्रयागराज में कल्पवास और कई लोगों ने रोज सुबह तीर्थ स्नान किया। पूर्णिमा पर ये व्रत पूरा हो जाएगा।इस बार माघी पूर्णिमा पर सर्वार्थसिद्धि और आयुष्मान योग भी रहेगा। पूर्णिमा तिथि शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे से शुरू होगी और रविवार रात करीब 12 बजे तक रहेगी। रविवार को सूर्योदय और चंद्रोदय, दोनों ही पूर्णिमा तिथि में होंगे। इसलिए ये पर्व 5 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। माघ महीने में देवता धरती पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण करके प्रयाग में स्नान, दान और जप करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि माघ मास की पूर्णिमा पर प्रयागराज में गंगा स्नान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मोक्ष मिलता है। माघ पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस तिथि का महत्व और बढ़ जाता है। इस बार ये संयोग बन रहा है।

सम्बंधित ख़बरें