श्रीमद्भागवत गीता में जीवन से जुड़े सभी विषयों का समाधान मौजूद

श्रीमद्भागवत गीता में जीवन से जुड़े सभी विषयों का समाधान मौजूद

 नईदिल्ली  [ महामीडिया] श्रीमद्भागवत गीता ऐसा विलक्षण ग्रंथ है जो मनुष्य को अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। गीता कुरूक्षेत्र के युद्ध मैदान में रचा गया वह खजाना है, जो मनुष्य के सभी संशयों का समाधान करता है। स्वयं भगवान कृष्ण के मुखारविंद से प्रस्फुटित होने वाले इस ग्रंथ को मानव जीवन के लिए मील का पत्थर माना गया है। यह कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का संदेश देने वाला विलक्षण प्रकाश पुंज है। भगवान ने अर्जुन को तो केवल निमित्त बनाया है, वास्तव में गीता के संदेश हम सबके लिए मार्गदर्शक हैं। दुनिया का कोई भी ग्रंथ किसी युद्ध के मैदान में नहीं रचा गया और न ही भगवान ने स्वयं अपने मुख से किसी ग्रंथ की रचना की है। गीता को इसीलिए अनुपम और विलक्षण कहा गया है, क्योंकि इसमें मनुष्य जीवन से जुड़े सभी विषयों और संशयों का समाधान मौजूद है।

सम्बंधित ख़बरें