आयुष्मान योग में सोम प्रदोष व्रत आज

आयुष्मान योग में सोम प्रदोष व्रत आज

नईदिल्ली [ महामीडिया] हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में प्रदोष व्रत रखा जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस व्रत में विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने की विधान है। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। आज के दिन सोमवार पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। भगवान शिव को समर्पित इस व्रत को पूर्ण श्रद्धाभाव से रखा जाता है और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की जाती है।  
सोम प्रदोष व्रत 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त 
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ: 21 नवंबर 2022, सोमवार सुबह 10 बजकर 07 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समापन: 22 नवंबर 2022, मंगलवार सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर
मासिक शिवरात्रि व्रत: 21 नवंबर 2022, सोमवार
21 नवंबर 2022, सोमवार शाम 05 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 06 मिनट तक
हिन्दू पंचांग के अनुसार सोम प्रदोष व्रत के दिन आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इस योग में पूजा-पाठ करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उन्हें जीवन भर सुख की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार आयुष्मान योग इस दिन सुबह से रात 09 बजकर 07 मिनट तक रहेगा और इसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा।
 

सम्बंधित ख़बरें