सूर्य संक्रांति पर्व पांच शुभ योगों में 

सूर्य संक्रांति पर्व पांच शुभ योगों में 

भोपाल [ महामीडिया] 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा । इस दिन 5 बड़े शुभ मालव्य, हंस, सत्कीर्ति और विमल  योग बनेंगे। जिससे स्नान-दान और पूजा का शुभ फल और बढ़ जाएगा। साथ ही इस दिन शुभ संयोग बनने से हर तरह की खरीदारी और नई शुरुआत करने के लिए भी शुभ मुहूर्त रहेगा।
शुक्रवार को तिथि, वार और नक्षत्र से सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही ग्रहों की शुभ स्थिति से मालव्य, हंस, सत्कीर्ति और विमल योग भी रहेंगे। इस दिन सूर्य अपनी उच्च राशि में रहेगा। वहीं, गुरु, शुक्र और शनि ये तीन ग्रह खुद की राशियों में होंगे। ऐसे संयोग में किए गए कामों से लंबे समय तक फायदा मिलता है। वहीं, नई नौकरी और बिजनेस में की गई नई शुरुआत से भी सफलता मिलने की संभावना और बढ़ जाती है।

सम्बंधित ख़बरें