
सूर्यदेव आज रात्रि तीन बजे उत्तरायण होंगे
भोपाल [ महामीडिया] साल का पहला बड़ा त्योहार मकर संक्रांति स्नान पर्व इस बार दो दिन शनिवार व रविवार को पड़ रहा है। परंपरा के अनुसार 14 जनवरी को स्नान होगा, हालांकि मुहूर्त 15 जनवरी को है। मकर संक्रांति स्नान के लिए देश भर की नदियों में श्रद्धालुओं पहुंचने लग गए हैं। संक्रांति 14 जनवरी की रात 3.01 बजे लगेगी। इस समय पर सूर्यदेव मकर राशि में आकर उत्तरायण होंगे। सूर्यदेव के उत्तरायण होने के साथ ही सभी शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी की दोपहर 2.27 बजे तक ही रहेगा। उदयातिथि होने से रविवार को मकर संक्रांति का पुण्यकाल दिनभर माना जाएगा।