महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र उत्सव का शुभारंभ

महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र उत्सव का शुभारंभ

उज्जैन [महामीडिया]  उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्र का विधिवत शुभारंभ हो गया है। परंपरा के अनुसार सबसे पहले कोटेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना हुआ है।ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार से शिव नवरात्रि उत्सव की शुरुआत हो रही है। पुजारी भगवान महाकाल को केसर, चंदन तथा माता पार्वती को हल्दी लगाएंगे। दिनभर पूजा-अर्चना का विशेष अनुक्रम चलेगा। शाम को संध्या आरती में शृंगार किया जाएगा।भगवान के दूल्हा स्वरूप में दर्शन कर भक्त निहाल होंगे। अष्टमी तिथि की वृद्धि के कारण यह महापर्व इस बार 10 दिन का रहेगा। 

सम्बंधित ख़बरें