आज गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के कपाट खुलेंगे 

आज गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के कपाट खुलेंगे 

ऋषिकेश [ महामीडिया] अक्षय तृतीया के मौके पर शनिवार को उत्तराखंड में शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलेंगे और इसके साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी।गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार दोपहर 12.35 और यमुनोत्री धाम के कपाट 12.41 बजे खोले जाएंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने ऋषिकेश से 2200 यात्रियों के पहले जत्थे को गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए रवाना किया। बता दें कि 21 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ हैं।

सम्बंधित ख़बरें