महाकाल मंदिर के पट आज रात्रि ढाई बजे  खुल जायेंगे 

महाकाल मंदिर के पट आज रात्रि ढाई बजे  खुल जायेंगे 

भोपाल [ महामीडिया]  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिव विवाह की मंगल बेला आ गई है। शुक्रवार की रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भस्म आरती होगी। शनिवार तड़के चार बजे से आम दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 19 फरवरी की रात 11 बजे पट बंद होने तक सतत 44 घंटे चलेगा। इस दौरान गर्भगृह में भगवान महाकाल की चार प्रहर होने वाली पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहेगा।इस बार कार्तिकेय मंडपम में नए प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनसे सतत चलायमान दर्शन कराए जाएंगे। इस व्यवस्था से अधिकतम 50 मिनट में भक्तों को सुविधापूर्वक दर्शन होंगे। मंदिर प्रशासन सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में उमड़ रहे जन सैलाब पर भी नजर रखे हुए है। वहां से भी भक्त शिवरात्रि पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आ सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें