साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को

साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को

भोपाल [महामीडिया] साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहने वाला है। लेकिन भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में इसका कोई असर होली के त्योहार पर भी नहीं होगा। आपको बता दें, साल का पहला चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप के अधिकांश भाग, अफ्रीका के बड़े हिस्से, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया तथा अंटार्कटिका में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।

सम्बंधित ख़बरें