अक्षय तृतीया के पावन पर्व की महिमा

अक्षय तृतीया के पावन पर्व की महिमा

भोपाल [ महामीडिया] वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है जिसे आखा तीज भी कहा जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जा रही है। 'अक्षय' का अर्थ है जिसका कभी क्षय यानी नाश न हो। अक्षय तृतीया को 'अबूझ मुहूर्त' माना जाता है। इसका अर्थ है कि इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए पंचांग देखने या मुहूर्त निकालने की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे में इस दिन पर बिना किसी मुहूर्त के शादी, सगाई, मुंडन और नामकरण जैसे शुभ व मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इसी के साथ यह तिथि किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी बहुत ही शुभ मानी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें