
पुष्य नक्षत्र और सिद्धि राजयोग का महासंयोग आज और कल
भोपाल [महामीडिया] दीपों के महापर्व दीपावली से पहले ही पुष्य नक्षत्र, अमृतसिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और सिद्धि राजयोग का महासंयोग बन रहा है। सबसे सर्वोत्तम मुहूर्त 14 और 15 अक्तूबर को बनने वाला पुष्य नक्षत्र का संयोग है। चल-अचल संपत्ति के साथ वाहन और आभूषण की खरीदारी का यह सबसे उत्तम मुहूर्त है। मंगलवार को शुरुआत होने के कारण अचल संपत्ति की खरीददारी तो बेहद लाभदायक होगी।