नवीनतम
राम मंदिर में राम दरबार की प्रतिमा स्थापना आज
भोपाल [महामीडिया] राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिमा की स्थापना आज 23 मई को होगी। इसे जयपुर में तैयार किया गया है। मूर्तियां मकराना के सफेद संगमरमर से बनी है। इसमें भगवान श्रीराम और सीता सिंहासन पर विराजमान हैं। भरत और हनुमान जी भगवान श्रीराम के चरणों के पास विराजमान हैं । श्रीराम मंदिर निर्माण समिति ने बताया कि पांच जून तक मंदिर पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा। तीन मई से राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा हालांकि मुख्य कार्यक्रम पांच जून को तय किया गया है। परिसर में सात अन्य मंदिर भी बनाए गए हैं उनका अनुष्ठान भी उसी वक्त किया जाएगा।