नवीनतम
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी
उज्जैन [महामीडिया] महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार को डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। दो दिनों में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। आने वाले दिनों में शनिवार, रविवार व कार्तिक शुक्ल पक्ष का सोमवार होने से दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान है।महाकाल मंदिर में बीते एक माह से दर्शनार्थियों की संख्या कम हुई थी। प्रतिदिन 40 से 50 हजार भक्त मंदिर पहुंच रहे थे लेकिन बुधवार से एकाएक दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते दो दिनों में ढाई लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन कर लिए हैं। होटल व यात्रीगृहों में कमरों की जोरदार बुकिंग चल रही है।