आगामी उज्जैन सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की संख्या दस करोड़ पहुँचने का अनुमान 

आगामी उज्जैन सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की संख्या दस करोड़ पहुँचने का अनुमान 

भोपाल  [महामीडिया] सिंहस्थ 2016 में एक माह के दौरान शहर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 करोड़ आंकी गई थी। सिंहस्थ 2016 के प्रतिवेदन की मानें तो सिंहस्थ 2028 यह आंकड़ा बढ़कर 10 करोड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए हर तरफ विस्तार के काम शुरू हो गए हैं।12 ज्योतिर्लिंग में प्रमुख श्री महाकालेश्वर में हर बार की तरह सबसे अधिक संख्या में श्रद्धालु आएंगे। उन्हें सुलभ दर्शन कराने के साथ कम से कम दो दिन शहर में रोकने के लिए दो चरण में महाकाल मंदिर विस्तार योजना का काम जारी है। पहले चरण का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है।महाकाल मंदिर परिसर विकास योजना के पहले चरण के तहत रूद्रसागर-1 में बदलाव देखा जा सकता है। सभी निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर लोटस पोंड, प्रवेश द्वार, कॉरिडोर, पार्किंग क्षेत्र, धर्मशाला, प्लाजा और बनाए जाने वाले मार्केट में सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें