भगवान महाकाल के श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख तक पहुँची 

भगवान महाकाल के श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख तक पहुँची 

उज्जैन   [ महामीडिया] ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार को गुजरात के सूरत शहर से आए एक भक्त ने भगवान महाकाल के लिए अमेरिकन डायमंड का मुकुट, कुंडल, माला, चांदी का लोटा तथा भगवान कार्तिकेय के लिए रत्न जड़ित पोशाक भेंट की।उल्‍लेखनीय है कि दीपावली के बाद गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं। गुरुवार को भी एक लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

सम्बंधित ख़बरें