महाकाल मंदिर में पाँच  दिनों तक गर्भगृह में प्रवेश पर रोक रहेगी 

महाकाल मंदिर में पाँच  दिनों तक गर्भगृह में प्रवेश पर रोक रहेगी 

भोपाल [ महामीडिया] साल के अंतिम दिन और नए साल में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए महाकाल मंदिर ने 30 दिसंबर से तीन जनवरी तक गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस दौरान पुजारी, पुरोहित और मंदिर कर्मचारी ही गर्भगृह में जा पाएंगे। दर्शनार्थियों को नंदीमंडप के पीछे गणेश मंडप से दर्शन होंगे। वर्ष के अंतिम दिनों में महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भस्मारती और शयन आरती दर्शन पर एक बार फिर रोक लगा दी गई है। भक्तों को भस्मारती के दर्शन नहीं दिए जा रहे हैं जो अगले आदेश तक सुबह 4 बजे होने हैं। मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अब दर्शनार्थियों को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें