इस बार तीन शुभ योगों में देवउठनी एकादशी

इस बार तीन शुभ योगों में देवउठनी एकादशी

भोपाल [महामीडिया] इस बार तिथियों की घट-बढ़ की वजह से देवउठनी एकादशी 1 और 2 नवंबर को दो दिन है। कार्तिक शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु विश्राम से जागते हैं इसलिए इसे देवउठनी और देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। यह तिथि 1 नवंबर को सुबह 9:11 बजे से शुरू होकर 2 नवंबर को सुबह 7:31 बजे तक रहेगी । इस तिथि पर तुलसी और शालीग्राम का विवाह कराने की भी परंपरा है। एकादशी पर ध्रुव, रवि और त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। एकादशी तिथि 1 नवंबर की सुबह करीब 9.10 बजे से शुरू होगी और 2 नवंबर की सुबह 7.30 बजे तक रहेगी।एकादशी दो दिन होने से व्रत और तुलसी विवाह पर्व की तारीख को लेकर पंचांग भेद हैं। कुछ पंचांगों में 1 नवंबर को एकादशी व्रत और तुलसी विवाह बताया गया है और कुछ में 2 नवंबर को।

 

सम्बंधित ख़बरें