हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हनुमान जी के समस्त गुणों का स्वयं की चेतना में जागरण संभव : ब्रह्मचारी गिरीश जी

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हनुमान जी के समस्त गुणों का स्वयं की चेतना में जागरण संभव : ब्रह्मचारी गिरीश जी

भोपाल [महामीडिया] आज हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न राज्यों में स्थापित महर्षि संस्थानों एवं महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों में आज  एक साथ एक समय पर  हनुमान चालीसा का सामूहिक सस्वर  पाठ किया गया। जिसमें महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी की उपस्थिति में हजारों की संख्या में वेद पंडित, महर्षि संस्थानों के अधिकारी गण, शिक्षक और शिक्षिकाओं सहित महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने अलग-अलग स्थानों में बैठकर हनुमान चालीसा का 11 बार सामूहिक पाठ किया। 

मुख्य आयोजन भोपाल के रतनपुर स्थित महर्षि मंगलम भवन में आयोजित हुआ जहां कार्यक्रम के पूर्व ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जी के गुण, बुद्धि, बल, विवेक, और भक्ति हमारे जीवन में जागृत हो जाएं इसी सद्भावना के साथ हम सभी लोग मिलकर 11 बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं ताकि हम सभी लोगों को गुरुदेव एवं महर्षि जी के समस्त संकल्पों को अपने जीवन में पूर्ण करने का आशीर्वाद मिल सके।

ब्रह्मचारी गिरीश जी ने बताया कि  11 बार का सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हनुमान जी के संपूर्ण गुणों को विश्व चेतना में जागृत कर  उसे सतोगुणी एवं अजेय बनाएगा, यही हम सब की कामना है।

इस कार्यक्रम में महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. भुवनेश शर्मा, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के निदेशक संचार एवं जनसंपर्क विजय रत्न खरे, महर्षि विश्व शांति आंदोलन की राष्ट्रीय संचार सचिव श्रीमती आर्या नंद कुमार सहित महर्षि संस्थान के अन्य सभी निदेशक, अधिकारी, कर्मचारी, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे एवं सभी ने मिलकर 11 बार  श्री हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया।

सम्बंधित ख़बरें