ऋषिकेश में है तिरुपति मंदिर की करोड़ों की संपत्ति

ऋषिकेश में है तिरुपति मंदिर की करोड़ों की संपत्ति

नईदिल्ली [ महामीडिया ]  दुनिया के सबसे धनी मंदिरों में शुमार तिरुपति देवस्थानम की तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी बेशुमार संपत्ति है। इनमें से एक संपत्ति पर मंदिर व आश्रम निर्मित है, जबकि तीन संपत्तियों पर आम के बाग हैं। ऋषिकेश स्थित संपंति को बेचने के फैसले से हर कोई हैरान था। कोरोनाकाल में लॉकडाउन के चलते पूरे देश की अर्थव्वस्था पर प्रभाव पड़ा। धार्मिक संस्थाओं के साथ ही व्यापार जगत को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में कई संस्थाएं अब घाटे को दूर करने के विकल्प भी तलाशने लगी हैं। कोरोना के इस संक्रमण के दौरा के दौरान सबसे धनी मंदिर तिरुपति की ओर से अपनी 50 संपत्तियों को बेचने का फैसला लिया गया था। इसे अब वापस ले लिया गया। इसमें एक संपत्ति ऋषिकेश की भी थी। ट्रस्ट का कहना था कि इन संपत्तियों से कोई आय नहीं हो रही थी, इसलिए बेचने के बारे में सोचा गया था। बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए अपनी 50 संपत्तियों की नीलामी का फैसला करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट के इस फैसले से हर कोई हैरान था। हालांकि, अब तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट ने इन संपत्तियों की नीलामी का फैसला वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट जिन संपत्तियों को नीलाम करने जा रहा था, उनमें ऋषिकेश की भी एक संपत्ति थी। 
 

सम्बंधित ख़बरें