आज सर्वार्थ सिद्धि योग में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

आज सर्वार्थ सिद्धि योग में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

भोपाल [महामीडिया] सर्वार्थ सिद्धि योग आज रहेगा और अमृत सिद्धि योग आज सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर 21 मार्च की सुबह तक रहेगा। इन योगों में आज मां की उपासना की जा सकती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में सफेद रंग का विशेष महत्व होता है। उन्हें सफेद फूल, अक्षत, रोली और चंदन अर्पित करें। 'ब्रह्मचारिणी' नाम का अर्थ है तपस्या का आचरण करने वाली। मां के एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल होता है जो एकाग्रता और साधना का संकेत देता है । मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों को धैर्य, ज्ञान और अनुशासन का पाठ सिखाती हैं। वह बताती हैं कि जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत, अच्छे आचरण और एकाग्र मन बहुत जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें