आज निर्वाणी अखाड़े की भस्म से हुई महाकाल की आरती

आज निर्वाणी अखाड़े की भस्म से हुई महाकाल की आरती

भोपाल [ महामीडिया] 

महाकाल मंदिर में आज शनिवार तड़के आयोजित भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दिव्य और अलौकिक स्वरूप के दर्शन हुए। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। आज  निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान को भस्म अर्पित की गई और विधि-विधान से भस्म आरती संपन्न हुई। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।भस्म आरती में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

सम्बंधित ख़बरें