आज  भगवान महाकाल के शीश पर सजा फल-फूलों का मुकुट

आज  भगवान महाकाल के शीश पर सजा फल-फूलों का मुकुट

भोपाल [ महामीडिया]  प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर महानिशाकाल में भगवान महाकाल की महापूजा के बाद बुधवार तड़के पुजारियों ने भगवान का अभिषेक पूजन कर बिल्व पत्र, कमल पुष्प, सात प्रकार का धान अर्पित किया। इसके बाद सवा मन फूल व फलों से बना पुष्प मुकुट (सेहरा) सजाया। भगवान को मिष्ठान, फल, सूखे मेवे का महाभोग लगाकर आरती की। महाशिवरात्रि के बाद आज दोपहर 12 बजे महाकाल की भस्मारती होगी। वर्षभर में एक बार भस्मारती दोपहर में होती है।

सम्बंधित ख़बरें