नौतपा का आखिरी दिन आज
भोपाल [ महामीडिया] सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब 9 दिनों के नौतपा की शुरुआत होती है। 25 मई को सूर्य का गोचर रोहिणी नक्षत्र में हुआ था और नौतपा की शुरुआत हुई थी। नौतपा का आखिरी दिन 2 जून को रहेगा इस वर्ष नौतपा के 9 दिनों में शुरुआत दिन प्रचंड गर्मी वाले रहे बीच में आंधी-तूफान आया और नौतपा के अंतिम पड़ाव में बारिश की बूंदों से तापमान सामान्य पर आ रहा। नौतपा को लेकर पारंपरिक रूप से ऐसी कहावत है कि नौतपा के नौ दिनों में जितनी अधिक गर्मी पड़ती है यानी धरती जितनी तपती है उतनी ही बेहतर वर्षा चक्र बनने की संभावना रहती है ।मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।